फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Good news, water released in East Yamuna, now crops will be irrigated

खुशखबरी, पूर्वी यमुना में छोड़ा पानी, अब फसलों की होगी सिंचाई

Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Good news, water released in East Yamuna, now crops will be irrigated
बड़ौत। पूर्वी यमुना में पानी छोड़े जाने पर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अब किसान जहां अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे वहीं पानी बगैर सूख रही फसलों को भी बचा सकेंगे। इसके लिए किसानों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

बता दे कि पूर्वी यमुना नहर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व गाजियाबाद जनपद से होकर गुजरती है। पिछले तकरीबन 20 दिनों से नहर में पानी की एक बूंद नहीं थी। जिस कारण इस नहर से जुडे़ जनपदों के किसानों के सामने खेतों की सिंचाई करने की समस्या थी। खेतों की सिंचाई न करने के कारण किसान न तो गन्ने की बुवाई कर पा रहा था और न ही ज्वार सहित अन्य फसलों की। कई बार किसानों ने नहर में पानी छोड़ने को लेकर सिंचाई विभाग के अफसरों को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने किसानों की समस्या को 13 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सिंचाई विभाग के अफसरों की नींद टूटी। सिंचाई विभाग के अफसरों ने पूर्वी यमुना में पानी छोड़ दिया है। किसान विपिन पूनिया, राजेन्द्र सिंह, प्रमोद, महक सिंह, देवेन्द्र, सुभाष, अनिल ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने कहा कि पानी छोड़ दिया गया है अब कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed