{"_id":"5ea863f18ebc3e907f18ad5c","slug":"good-immunity-loses-disease-baghpat-news-mrt4794834171","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्युनिटी अच्छी होने से हार जाती हैं बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्युनिटी अच्छी होने से हार जाती हैं बीमारी
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने से कई बीमारियां आपके शरीर पर धावा बोलकर भी हार जाती हैं। उन्होंने वायरस कोविड-19 को लेकर अपनी इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने के कुछ तरीके बताएं हैं।
1. दिनभर समय-समय पर गर्म पानी पीते रहे। पानी को हल्का गर्म करके ही सेवन करें।
2. रोजाना कम से कम 30 मिनट तक योग करें। आयुष मंत्रालय ने योग और ध्यान करने की सलाह दी।
3. अपने आहार में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल जरूर करें।
4. एक से दो चम्मच या पांच से 10 ग्राम च्यवनप्राश एक चम्मच मतलब पांच ग्राम का सेवन रोज सुबह करें।
5. दिन में एक या दो बार हर्बल चाय या काढ़ा पीएं। काढ़ा बनाने के लिए पानी में तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक, मुनक्का मिलाकर अच्छी तरह धीमी आंच पर उबालें।
6. दिन में कम से कम एक या दो बार हल्दी वाला दूध लें।
7. नारियल का तेल या घी रोज सुबह और शाम नाक के दोनों छिद्रों में लगाएं।
8. गले में खरास या सूखा कफ होने पर पुदीने की कुछ पत्तियां और अजवाइन को पानी में गर्म करके स्टीम लें।
9. गुड़ या शहद के साथ लौंग का पाउडर मिलाकर इसे दिन में दो से तीन बार खाएं।