फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gokshi accused surrendered in court

गोकशी के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 09 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Gokshi accused surrendered in court
बागपत। गोकशी के आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। थाना सिंघावली अहीर पुलिस को 24 दिसंबर को क्षेत्र के गांव बिलौचपुरा में गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस ने गांव के एक मकान पर छापा मारा था। पुलिस को देखकर गोकशी में लिप्त आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस को मौके से गोवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस ने पीपू उर्फ हनीफ, पप्पू पुत्र अब्दुल, अमरीश पुत्र हाजी लासो व इबाद पुत्र अलियार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को हनीफ ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी रवि रतन का कहना है कि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed