{"_id":"5f64f9508ebc3ef47141ae7a","slug":"go-tell-yogi-and-modi-does-not-cure-injured-cow-baraut-news-mrt501857040","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जाओ योगी व मोदी से कह दो, नहीं करता घायल गाय का उपचार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जाओ योगी व मोदी से कह दो, नहीं करता घायल गाय का उपचार’
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पशु चिकित्साधिकारी का ऑडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव स्थित पशु चिकित्सा उप केन्द्र पर तैनात एक पशु चिकित्साधिकारी का सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि पशु चिकित्साधिकारी गो रक्षक सेवा समिति के ब्लाक अध्यक्ष के साथ अभद्रता कर रहे है। कह रहे है कि ‘जाओ योगी व मोदी से कह दो, नहीं करता घायल गाय का उपचार’। इस मामले में ब्लाक अध्यक्ष ने बिनौली थाने पर पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही सीएम को भी शिकायत की है।
गो रक्षक सेवा समिति के ब्लाक अध्यक्ष मयंक चौधरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रंछाड गांव में कुछ दिन पूर्व एक घुमंतू गाय घायल हो गई थी। इसके उपचार के लिए उन्होंने जिवाना गुलियान गांव स्थित पशु चिकित्सा उप केन्द्र पर तैनात एक पशु चिकित्साधिकारी को फोन कर जानकारी दी थी। इसके बाद कई बार फोन मिलाने के बाद कॉल रिसीव नहीं की। एक दिन कॉल रिसीव हुई। आरोप है कि पशु चिकित्सा अधिकारी ने उनसे अभद्रता की। कहा कि जाओ योगी व मोदी को शिकायत कर दो, मै नहीं आऊंगा। मयंक ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बागपत व सीएम योगी आदित्यनाथ को भी लिखित में शिकायत की है।