{"_id":"5ddd82278ebc3e54936d4c2a","slug":"go-sanrakshan-kendra-ka-nirikhshan-kiya-baghpat-news-mrt4555932117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया सरूरपुर कलां के गो-संरक्षण केंद का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया सरूरपुर कलां के गो-संरक्षण केंद का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने किया सरूरपुर कलां के गो-संरक्षण केंद का निरीक्षण
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने सरूरपुर गांव में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे गो-संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निर्देश दिए कार्य मानक के अनुरूप होना चाहिए। अगर कहीं भी कोई कमी दिखाई देती है तो कार्य पुन: कराया जाएगा। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने गोवंश के चारा खाने की खोर को देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा यह स्ट्रक्चर को ऊंचा करा जाए। निर्माण कर रही संस्था के कर्मचारियेां को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में गतिशीलता लाई जाए। जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करें। ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि बिजली घर की तरफ से बाउंड्री वाल का काम तत्काल प्रारंभ किया जाए। लेखपाल ने डीएम को मौके पर भूमि का नक्शा दिखाकर जानकारी दी। डीएम ने राजस्व विभाग की टीम को पैमाइश करने के निर्देश दिए। भट्ठा स्वामी को निर्देश दिए उन्होंने अगर सरकारी भूमि पर कब्जा पाया जाता है तो तत्काल प्रभाव से खाली कर दिया जाए। अन्यथा भू माफियाओं के प्रति कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा जिन लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं उनकी सब की जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। सीडीओ पीसी जायसवाल, सीवीओ डॉ. रविंद्र कुमार, ग्राम प्रधान जीत सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र मौजूद रहे।