फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girls spoke, Hindi is our official language, this is our identity

छात्राएं बोली, हिंदी हमारी राजभाषा, इससे ही हमारी पहचान

Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Girls spoke, Hindi is our official language, this is our identity
बड़ौत के सैंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को हिन्दी के विषय में जानकारी देती शिक्षिका। - फोटो : BARAUT
हिंदी है हम
विज्ञापन

बोलचाल और कार्यक्षेत्र में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के ‘हिंदी है हम’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है, इससे ही हमारी पहचान है। बोलचाल और कार्यक्षेत्र में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर अनुराग जैन व निर्देशिका चारू जैन ने कहा कि राजभाषा हिंदी के महत्व को स्कूली छात्र स्वयं ही बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थना सभा में हिंदी में ही कविता पाठ का उच्चारण किया जाता है। शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने कहा कि हिंदी के कम होते महत्व का सबसे बड़ा कारण अभिभावकों द्वारा बच्चों पर अंग्रेजी सीखने के लिए दबाव बनाना है। समाज में ऐसा वर्ग तैयार हो गया है। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि हिंदी को महत्व दिलवाना हमारा काम है। जिस तरह से हिंदी का चलन प्रचलन कम हो रहा है, उससे धीरे-धीरे प्रत्येक छात्र केवल अंग्रेजी भाषा के अधीन हो जाएगा।
विज्ञापन

ये बोली छात्राएं
छात्रा वंशिका ने बताया कि कोरोना के कारण प्रार्थना सभा मैदान में न होकर कक्षा में ही होती है। जहां पर वह हिंदी पाठ और कविता का उच्चारण करते हैं ताकि हिंदी के शुद्ध प्रयोग को बढ़ावा दिया जा सके। कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और इससे ही हम सबकी पहचान है। छात्रा दृष्टि का कहना है कि अगर हमें अंग्रेजी भाषा सीखनी है तो उसे भी हमें हिंदी में ही समझकर सीखना पड़ता है। क्योंकि शुरुआत से ही हमने हिंदी में ही प्रत्येक अर्थ जाना है। इसी कारण अंग्रेजी शब्द का अर्थ जानने के लिए हमें हिंदी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकृति ने कहा कि हम अधिकतर हिंदी में ही बातचीत करते हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे हिंदी में भी अंग्रेजी शब्द शामिल हो रहे हैं। बहुत से हिंदी के शब्द तो ऐसे हैं जो हम पूरी तरह से ही भूल ही गए हैं। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हम छात्रों को स्वयं ही प्रयास करना होगा, क्योंकि हिंदी हमारी राजभाषा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed