फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl dies, six injured after car overturns on expressway

Baghpat News: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से बच्ची की मौत, छह घायल

Mon, 09 Oct 2023 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Girl dies, six injured after car overturns on expressway
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में टकराकर कार पलट गई, जिससे उसमें सवार बच्ची की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हरदोई जिले के आमतारा गांव का अब्दुल रज्जाक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की रात वह अपनी पत्नी ताजवी बानो, सात वर्षीय बेटी राबिका और परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ इको कार से दिल्ली से हरदोई जा रहा था। वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पहुंचे तो एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से कार टकराकर पलट गई। इससे बच्ची राबिका की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed