फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   girl died

कक्षा सात की छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला

Mon, 04 Nov 2019 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
girl died
कक्षा सात की छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन

बागपत। बिनौली क्षेत्र के एक गांव से लापता कक्षा सात की छात्रा का फांसी पर लटका शव मिला। रविवार शाम से यह छात्रा लापता थी। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने शव देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने एक छात्र पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अभी जांच कर रही है।
बिनौली क्षेत्र के गांव की निवासी 12 वर्षीय छात्रा के पिता ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे के लगभग छात्रा घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने पूरी रात उसकी कई जगह तलाश की। लेकिन कहीं नहीं मिली। सोमवार सुबह सात बजे कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि छात्रा का शव गांव के जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका हुआ है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो छात्रा के गले में उसके ही स्टॉल से फंदा लगा हुआ था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परिजनों बताया कि कक्षा 11 का एक छात्र कई माह से छात्रा के संपर्क में था। छात्रा के स्कूल बैग में कई बार छात्र के लेटर भी मिले। रविवार अपराह्न तीन बजे छात्र उनके घर के आसपास ही घूम रहा था। आरोप है कि छात्र ही उसे बहलाकर ले गया और उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की मौत का मामला दो वर्गों से जुड़ा हुआ है। इस कारण तनावूपर्ण स्थिति बन सकती है। रविवार रात जब छात्रा के परिजन उसकी तलाश करते हुए छात्र के घर पर पहुंचे तो वहां पर भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। घटना के बाद से छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा है।
--------------
घर में सबसे बड़ी बेटी थी छात्रा
बागपत। छात्रा के पिता ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी थी। बेटी सबसे बड़ी थी। दो छोटे बेटे हैं। रविवार को नंगला जाफराबाद गांव का एक युवक उनके घर के आसपास चक्कर काट रहा था। उसने छात्रा के बारे में छोटे बेटे से पूछा था कि वह कहां पर है। इसके बाद छात्रा लापता हो गई थी। युवक ने ही उसकी हत्या की है।

----
मौत का कारण हैंगिंग आया
- कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। अभी जांच की जा रही है कि आत्महत्या है या फिर अन्य मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed