फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gift is to be given on the birthday of CMO, money will have to be given

सीएमओ के जन्मदिन पर गिफ्ट देना है, पैसे देने पड़ेंगे

Sun, 13 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gift is to be given on the birthday of CMO, money will have to be given
बागपत। सीएमओ का जन्मदिन है, उनके लिए गिफ्ट देना है। इसलिए पैसे जरूर देने पड़ेंगे। यह बात सुनकर अजीब जरूर लगती है, लेकिन छपरौली सीएचसी में आजकल कुछ ऐसा ही चल रहा है। इसकी शिकायत सीएमओ के पास तक पहुंची है। जिस पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से जवाब-तलब किया है। वहां इस तरह पैसे मांगने में संलिप्त कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

छपरौली के बिजेंद्र ने सीएमओ से शिकायत की कि उनका जन्मदिन बताकर छपरौली सीएचसी के खूब वसूली कर रहे हैं। कहा जाता है कि सीएमओ का जन्मदिन है और उनके लिए गिफ्ट देना है। अप्रशिक्षितों से वसूली की जा रही है तो इंजेक्शन तक लगवाने आने वाले मरीजों से पैसे लिए जाते हैं। इसके साथ ही आरोप लगाया कि मरीजों को दवा तक बाहर से लेने के लिए कहा जाता है। इस शिकायती पत्र को देखकर सीएमओ भी चौंक गए कि उनके जन्मदिन के नाम पर भी छपरौली सीएचसी में वसूली हो रही है। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक को नोटिस जारी करके जवाब तलब करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

छपरौली सीएचसी में पैसे मांगने की शिकायत मिली है। जिसकी जांच एसीएमओ को सौंपी गई है। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक से जवाब-तलब किया जाएगा। यह आरोप सही मिलते हैं तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed