फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gave the message of brotherhood in the gathering

Baghpat News: जलसे में भाईचारे का संदेश दिया

Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of brotherhood in the gathering
बिजरौल में आयोजित धार्मिक जलसे में मंचासीन मौलाना। स्रोत:आयोजक - फोटो : संवाद
बड़ौत। बिजरौल गांव के जामिया इस्लाहुल मुसलमीन मदरसे में शनिवार को जलसे का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर समेत अन्य शहरों के मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। जहां मौलानाओं ने तकरीर पढ़ी और नेकी की राह पर चलने की सीख दी। वहीं दुनिया के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

मौलाना साबिर ने कहा कि दुनिया में हमेशा शांति रहनी चाहिए। सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। नेक कार्य करने वालों को खुदा कभी परेशानी नहीं होने देते। वहां मौलानाओं ने मदरसे में पढ़ने वाले आठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जलसे में हिंदू समाज के लोगों ने भी शामिल होकर भाईचारे का संदेश दिया। वहां कारी तालिब, आकिब जैनुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, मौलाना मोहम्मद अकील, मुफ्ती अय्यूब ने भी विचार रखे। इस दौरान मौलाना मोहम्मद राशिद, मौलाना अलीम, यशपाल चौधरी, गौरव बड़ौत, विक्रम आर्य आदि भी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed