फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gauripur turn is Problem

नासूर बना गौरीपुर मोड़ का जाम

Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gauripur turn is Problem
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर गड्ढे की वजह से जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर लगने वाला जाम ला इलाज हो चुका है। दो राज्यों को जोड़ने वाले टी-प्वाइंट पर कई-कई फुट गहरे गड्ढे हैं। हाईवे से अफसरों से लेकर मंत्री तक गुजरते हैं, लेकिन सालों से चौराहे पर लगने वाले जाम का समाधान नहीं हुआ। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक यहां जाम के हालात रहे। पुलिस की मदद से वाहन चालक देहात के मार्गों से होकर गुजरे।
विज्ञापन


गौरीपुर मोड़ से बड़ौत सहारनपुर, मेरठ, सोनीपत के अलावा दिल्ली के लिए प्रतिदिन हजारों वाहन रवाना होते हैं। सबसे बड़ी समस्या इस मोड़ के गड्ढे हैं। बदहाल मार्ग और कई-कई फुट गहरे गड्ढे हो जाने के कारण यहां जाम की स्थिति रहती है। वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो जाती है।
विज्ञापन


यूपी में निवाड़ा चौकी और सोनीपत की गढ़ी मिर्कपुर चौकी पर चेकिंग के दौरान वाहनों की रफ्तार कम रहती है, इसका असर गौरीपुर मोड़ तक साफ दिखाई देता है। पिछले तीन दिन से लोग मुश्किलें झेल रहे हैं। बुधवार रात से बृहस्पतिवार की दोपहर तक जाम के हालात रहे।  बुधवार को प्रदेश पशुधन लघु सिंचाई एवं मत्स्य मंत्री एवं जिला प्रभारी एसपी सिंह बघेल खुद जाम में फंस गए थे। पुलिस अफसरों ने प्रभारी मंत्री को किसी तरह जाम से निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात के मार्गों से निकाले वाहन
बागपत। हाईवे पर गौरीपुर मोड़ पर जाम में न फंसे, इसके लिए वाहन चालक छोटे मार्ग की मदद ले रहे हैं। हरियाणा से बड़ौत की ओर जाने वाले वाहन नैथला मार्ग होते हुए बड़ौत जा रहे हैं। इसी तरह बड़ौत से हरियाणा जाने वाले वाहन आ रहे हैं। बागपत आने वाले वाहन निवाड़ा गांव होते जिला अस्पताल के रास्ते आ रहे हैं।

वाहन धीमी गति से चलने के कारण लगता है जाम 
बागपत। पुलिस का कहना है कि हाईवे के अलावा गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग पर भी गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं। इससे वाहनों की स्पीड कम हो गई है। धीरे-धीरे वाहन चलने के कारण वाहनों की सड़कों पर लंबी लाइन लग जाती है। दूसरी तरफ से वाहन आने पर जाम लग जाता है। 

निर्माण तो दूर गड्ढे भी नहीं भरवा रहा कोई 
बागपत। हाईवे से प्रतिदिन गुजरने वाले यात्रियों का कहना है कि सड़क का निर्माण तो बहुत दूर की बात है यहां तो कोई ेगड्ढे भरवाने के लिए भी तैयार नहीं है। पिछले दिनों रोड पर खड़ंजा लगवाया गया था, अब वो भी टूट गया है। 


बड़ी संख्या में गुजरते हैं वाहन
बागपत। एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि रोजाना यहां से गुजरने वाले वालों की संख्या बड़ी हैं। सड़क खराब है और गड्ढे हैं, इस कारण जाम लग जाता है।

गौरीपुर टी प्वाइंट की होगी सबसे पहले मरम्मत 
बागपत। मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को कहा था हाईवे स्थिति गौरीपुर टी-प्वाइंट की मरम्मत कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता को उपसा से संपर्क कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed