फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gaurav Wins Silver Medal in Shooting; Selected for Nationals

Baghpat News: शूटिंग में गौरव ने जीता रजत पदक, नेशनल के लिए चयन

Sun, 17 May 2026 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Wins Silver Medal in Shooting; Selected for Nationals
-शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का स्वागत किया
विज्ञापन

फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के खिलाड़ी गौरव कुमार ने दिल्ली में आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जो देहरादून में आयोजित की जाएगी। कॉलेज पहुंचने पर शनिवार को उनका भव्य स्वागत किया गया।


गौरव कुमार ने 28 अप्रैल से 14 मई तक दिल्ली में चली कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गौरव ने दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। यह उपलब्धि उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कॉलेज के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने इस अवसर पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौरव के पदक जीतने के बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। भूपेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि गौरव कुमार इससे पहले भी कई पदक जीत चुके हैं। उनकी यह सफलता उनकी निरंतरता और कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस दौरान सचिव गजे सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. राजलक्ष्मी, प्रशिक्षक शेखर तोमर, डॉ. गौरव कुमार, वरुण चौहान, डॉ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed