{"_id":"64c092bdd0cf982e440323ba","slug":"gas-pipeline-of-igl-company-burst-in-yamuna-river-in-baghpat-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में यमुना नदी में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन फटी, इलाके में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में यमुना नदी में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन फटी, इलाके में अलर्ट
Wed, 26 Jul 2023 08:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Jul 2023 08:58 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह यमुना नदी के बीच से गुजर रही गैस पाइपलाईन फट गई। यमुना के बीच बवंडर उठता देख लोग सहम गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
गैस पाइपलाइन फटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यमुना के बीच मझधार में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन फट गई। गैस पाइप लाइन फटने से यमुना नदी में तूफान सा उठ गया। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास लोगों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही गैस संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार, छपरौली थाना इलाके के जागोश गांव के सामने यमुना नदी में गैस पाइप लाइन फटी। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह तीन बजे पानीपत-दादरी पाइप लाइन अचानक फट गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, सिंचाई विभाग, जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल गैस की सप्लाई को बंद करा दिया गया है। कोई नुकसान नहीं हुआ है।