फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gas agency salesman created drama of robbery

गैस एजेंसी सेल्समैन ने रचा था लूट का ड्रामा, 32 हजार रुपये व मोबाइल बरामद

Wed, 03 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gas agency salesman created drama of robbery
अमीनगर सराय मोड़ -रोशनगढ़ मार्ग पर लूट के दौरान आंखो से मिर्च पाउडर साफ करता वाहन चालक सतीश गिरी - फोटो : BAGHPAT
गैस एजेंसी सेल्समैन ने रचा लूट का ड्रामा
विज्ञापन

बागपत, अमीनगर सराय। दत्तनगर मार्ग पर मंगलवार को अमर इंडेन गैस एजेंसी के सेल्समैन ने खुद ही अपनी आंखों में मिर्च डालकर दिनदहाड़े 32 हजार रुपये की नकदी लूट की सूचना पुलिस को दी। एएसपी व सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया। सेल्समैन से नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
पूठड़ गांव स्थित अमर इंडेन गैस एजेंसी के सेल्समैन दत्तनगर निवासी सतीश गिरी रोशनगढ़ गांव से सिलिंडर की डिलीवरी कर वापस लौट रहा था। सतीश गिरी ने एजेंसी मालिक व पुलिस को सूचना दी कि सराय मोड़ से पहले ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रुकवा लिया। उसके बाद बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसके हाथ से 32 हजार रुपये की नकदी रखा थैला और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जिसकी जानकारी होने पर एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच की तो लूट का मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले में छानबीन की गई तो मिर्च केवल गाड़ी में नीचे पड़ी हुई थी। इसके अलावा सेल्समैन का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो उसमें पता चला कि उसकी आंखों में मिर्च नहीं डाली गई है। जिससे शक होने पर पूछताछ की गई तो उसने लूट की झूठी सूचना देने की बात बताई। उसके पास से 32 हजार रुपये व मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

अमीनगर सराय मोड़ -रोशनगढ़ मार्ग पर  वाहन चालक सतीश गिरी से घटना की जानकारी लेते एएसपी मनीष कुमार म?

अमीनगर सराय मोड़ -रोशनगढ़ मार्ग पर वाहन चालक सतीश गिरी से घटना की जानकारी लेते एएसपी मनीष कुमार म?- फोटो : BAGHPAT

लूट के दौरान सतीश गिरी के वाहन में गिरी मिर्च पाउडर

लूट के दौरान सतीश गिरी के वाहन में गिरी मिर्च पाउडर- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed