फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Garrita and Kamil won the Ferrata race

फर्राटा दौड़ गरिमा और कामिल ने जीती

Sun, 07 Mar 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Garrita and Kamil won the Ferrata race
बागपत। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने रविवार को पुलिस लाइन में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसका शुभारंभ राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य रामपाल नेहरा और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर किया। इसमें बालक वर्ग में कामिल और बालिका वर्ग में गरिमा मे फर्राटा दौड़ जीती।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला सचिव जनसोराण सिंह आर्य ने बताया कि पुलिस लाइन में हुई 60 मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में बसी की गरिमा, ककड़ीपुर की गुरुवाणी और बली की गायत्री, बालक वर्ग में पदड़ा का कामिल, गाधी का शुभम, बसी का अक्षय क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहा। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बली की गरिमा, खड़खड़ी की कीर्ति और नैथला की तनिशा, बालक वर्ग में सिरसली का शिवम, बसी का सौरभ और टटीरी का आकाश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 400 मीटर में शिवानी और इसराना, बालक वर्ग में सौरभ दांगी और उदित ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छह सौ मीटर बालिका वर्ग में गुरुवाणी, सलौनी और गायत्री, बालक वर्ग में कामिल, निखिल और शुभम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहा। बालक वर्ग की आठ सौ मीटर में हिमांशु राठी, सन्नी और सागर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो किमी की बालिका वर्ग में ग्रेसी और कीर्ति, बालक वर्ग में मोहित और जितेंद्र ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की लंबी कूद में तनिशा, सलोनी दीक्षित और खुशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर नरेश कुमार शर्मा, राहुल नेहरा, देवेंद्र, विजय कुमार, नरेंद्र, मनोज कुमार, वैभव शर्मा, रितेश मलिक, धर्मेंद्र, मनजीत, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का जोरदार स्वागत
अमीनगर सराय। सिंघावली क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ी ने पांचवीं राज्य स्तरीय पेरा एथलीट प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीकर जिले का नाम रोशन किया। रविवार को पदक जीतकर गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया।

सैैंड़भर के आदित्य ने बताया कि गाजियाबाद में छह से सात मार्च तक दो दिवसीय पांचवीं राज्य स्तरीय पेरा एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें शॉटपुट और जेवलिन में सिल्वर मेडल जीता। रविवार को गांव पहुंचने पर आदित्य का स्वागत किया। इस मौके पर अनमोल, नितिन, प्रदीप, आयुष, तेजस्वी, विशाल, गौरव, सोनू, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed