फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Garnish Rangoli, celebrated Diwali

रंगोली सजाकर मनाई दीपावली 

Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Garnish Rangoli, celebrated Diwali
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : amar ujala
बागपत। दीपावली के मौके पर स्कूल कॉलेजों में रंगोली, दीया और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। दीपोत्सव को सादगी से मनाने की अपील की गई। 
विज्ञापन


शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों द्वारा दीपावली मनाई गई। इसमें पांच समूह बनाए गए, जिन्होंने रंगोली, झालरों और पीलों से हाल को सजाया गया। इसके अलावा स्वागत समारोह मनाया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, डॉ. उमलेश, सुनीता, विश्वनाथ, गौरव कुामर, सुशील कुमार, कपिल कुमार मौजूद रहे। डीपीएस प्ले स्कूल में दीपावली मौके पर क्रेजी हैट प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्ष एक से आठवीं तक के छात्रों ने रंगोली ओर सजावट की।

विज्ञापन

 

 

प्रबंधक नितिन मानव, प्रधानाचार्य नूपुर शर्मा ने छात्रों को पुरस्कृत किया। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में छात्रों को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ दिलाई गई। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। नौवीं कक्षा में ए के छात्रों ने प्रथम, कक्षा 11वीं बी के छात्र द्वितीय और दसवी ए के छात्र तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. अजय शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रबंधक अजय चौधरी और शशि चौधरी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण किया। रामायण नाटिका का मंचन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को दीपावली की जानकारी दी। सर्वोदय पब्ल्कि स्कूल में दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंगोली और दीया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12 ए प्रथम, कक्षा 12सी द्वितीय और कक्षा सात ए, बी तृतीय रही। दीया प्रतियोगिता में कक्षा पांच ए प्रथम, कक्षा चार बी द्वितीय और कक्षा तीए ए तृतीय स्थान पर रही। विजेता छात्रों का सम्मानित किया।

 

प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा, शिवानी मानव, घनश्याम सिंह, संजीव नैन, आरूषि मित्तल, लवी त्यागी, यूपी सिंह, रचना, रुचि शर्मा मौजूद रहे। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दीपों का त्योहार दीपावली और धनतेरस बड़े उल्लास और उमंग के साथ मनाया। रंगोली, दीप सज्जा और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य ने सभी को पर्व की बधाई दी। चित्रा चौहान, ममता, ज्योति, पिंकी, शालू चौहान, राधा का सहयोग रहा। जेके जैन, प्रदीप कुमार, बबलेश कुमार, मीनाक्षी गर्ग, चांदीन शर्मा मौजूद रही। 



रंगोली और दीया प्रतियोगिता हुई
अमीनगर सराय। हिसावदा गांव स्थित इंडिया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीया और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दीया प्रतियोगिता में दिपांशी प्रथम, निखिल द्वितीय, रिया यादव तृतीय स्थान, रंगोली में श्वेता साक्षी यादव, साक्षी मलिक, निखिल, दिपांशी, आस्था, शिवानी, सृष्टि, मुनासा विजेता बनी। प्रधानाचार्य पंकज कर्णवाल, प्रबंधक मोनिका कर्णवाल, अंजलि चौधरी, शिखा मलिक, विवेक, संजीव, रीमा, रजनी, प्रीति, दीपिका, श्वाति मौजूद रहे। दूसरी ओर एसके कॉलेज ऑफ एजूकेशन डौला में रंगोली और कार्ड प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पंकज यादव ने दीप जलाकर किया। डॉ. अनिल शर्मा, अंजू, बैशाली, शिल्पा शर्मा, आक्षी उरावत, मधू मौजूद रहे। यश पब्लिक स्कूल में भी दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने मनमोहक आकृतियां रंगों से उकेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed