फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Garland of notes worth 11 thousand rupees stolen from Ganesha idol

Baghpat News: गणेश महोत्सव में रखी मूर्ति से 11 हजार रुपये के नोटों की माला चोरी

Wed, 11 Sep 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 11 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Garland of notes worth 11 thousand rupees stolen from Ganesha idol
बागपत। शहर के बड़ा बाजार में गणेश महोत्सव के पांडाल में स्थापित गणेश जी की मूर्ति के गले से चोरों ने 11 हजार रुपये के नोटों की माला चोरी कर ली। साथ ही दानपात्र से भी हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में सीसीटीवी कैमरों की कैद हो गई। व्यापारियों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के आयोजक संजय वर्मा, सुजीत लखेरा आदि ने बताया कि बड़ा बाजार में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा अर्चना कर सोमवार देर रात श्रद्धालु घर चले गए। जबकि कुछ श्रद्धालु पांडाल में रखवाली के लिए सो गए। रात करीब ढाई बजे बाइक सवार दो चोर वहां पहुंचे और पांडाल के पीछे वाला पर्दा खोलकर अंदर घुस गए। जिन्होंने गणेश प्रतिमा से 11 हजार रुपये की माला और दानपात्र से हजारों रुपये चोरी कर लिए। इस घटना को लेकर मंगलवार सुबह व्यापारियों ने एकत्र होकर आक्रोश जताया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- कुत्ते के भौंकने पर भागे चोर, फिर वापस आए
गणेश महोत्सव के पांडाल में चोरी करने पहुंचे चोरों पर एक कुत्ता भौंकने लगा। जिससे चोर बचकर भाग गए। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वापस आ गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद चोर बाइक पर बैठकर यमुना मार्ग की तरफ भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पांडाल में सो रहे युवकों को लगाई फटकार
गणेश महोत्सव के पांडाल में सुरक्षा के लिए कई युवकों को रात में जिम्मेदारी दी गई थी। जो रात में पांडाल में ही सो गए, लेकिन कुत्ते के काफी देर तक भौंकने के बाद भी युवकों की नींद नहीं टूटी और चोरी हो गई। जिस पर आयोजकों ने युवकों को फटकार भी लगाई।

- आस्था पर ठेस पहुंचने से लोगों में आक्रोश
गणेश महोत्सव से शहर के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। भगवान गणेश की प्रतिमा से सौ रुपये के नोटों की माला चोरी होने से शहर के लोगों में आक्रोश का माहौल है। जिस पर लोगों ने चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना देने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed