फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Garbage catches fire at dumping ground, smoke kills 40

Baghpat News: डंपिंग ग्राउंड में कूड़े में लगी आग, धुएं से 40 की हालत बिगड़ी

Thu, 13 Nov 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Garbage catches fire at dumping ground, smoke kills 40
बागपत के केतीपुरा मोहल्ले ​स्थित नगर पालिका के डंपिंग जोन में पड़े कूड़े में लगी आग। स्रोत:विडि
- शहर के केतीपुरा मोहल्ले के पास डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों के आग लगाने से आसपास फैल गया था धुआं
विज्ञापन

- धुआं मोहल्ले में फैलने से बच्चों व बुजुर्गों को सांस लेने में हुई दिक्कत, हालत खराब होने पर कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा
- आग बुझाने आए दमकल कर्मियों को उठानी पड़ी परेशानी, चार घंटे बाद पूरी तरह से आग बुझने पर राहत मिली
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले के पास नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े में मंगलवार रात को आग लगने से आसपास के कई मोहल्लों में धुएं का गुबार फैल गया। इससे करीब 40 लोगों की हालत बिगड़ गई और लोगों में भगदड़ मच गई। घंटों बाद फायर बिग्रेड व नगर पालिका कर्मी पहुंचे और चार घंटे में आग पर काबू किया गया। धुआं होने के कारण दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।
केतीपुरा मोहल्ले के पास यमुना खादर में नगर पालिका ने कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाया हुआ है। वहां कूड़े में मंगलवार रात करीब 11 बजे आग लग गई और कूड़े से धुएं का गुबार उठने लगा। इससे केतीपुरा, कुरैशियान मोहल्ला, मिर्धानपुरा समेत आसपास घरों में धुआं घुस गया और लोगों का दम घुटने लगा। इन जगहों पर लोगों में भगदड़ मच गई। धुएं के कारण मेहरद्दीन, बुद्धू, वसीला, रमजान, जमशेद, मुबारिक, इमराना, साइना, आबिदा, वरीशा, रूबी, बलकीसा, गुलफाम, समीर, सलीम, शाबुद्दीन, वकील, नदीम, वकीलू आदि की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

मुगलपुरा मोहल्ला निवासी छह वर्षीय बच्ची जोया, खुशी, सयान व रिया की हालत ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं बुजुर्ग महिला हसीना की आंख का एक माह पहले ऑपरेशन हुआ था, जिससे उनको काफी परेशानी हुई। इन सभी को धुएं के दायरे से बाहर लेकर गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड व नगर पालिका कर्मियों को सूचना दी। वहां काफी देर तक किसी के नहीं पहुंचने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे। वहां धुएं के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। वहां चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोगों को रातभर उठानी पड़ी परेशानी
फायर ब्रिगेड व नगर पालिका कर्मियों ने भले ही रात में करीब दो बजे आग बुझा दी और धुआं काफी कम हो गया। इसके बाद भी घरों के अंदर स्थिति काफी खराब रही और लोगों को रातभर जागकर परेशानी उठानी पड़ी। शमशाद, हारुन आदि ने वहां से डंपिंग ग्राउंड हटवाने की मांग की, जिससे इस तरह की परेशानी फिर नहीं हो सके।
पहले भी लगाई गई थी आग
इस जगह पर पहले 29 मार्च 2022 की रात को ऐसे ही आग लगाई गई थी। तब भी काफी लोगों की हालत खराब हो गई थी और वहां दस से ज्यादा लोग बेहोश होने पर अस्पताल में भर्ती कराने पड़े थे। इस तरह असामाजिक तत्व बार-बार कूड़े में आग लगाकर लोगों की हालत खराब कर रहे हैं, उनका पता लगाकर कार्रवाई की मांग की गई।

--

वर्जन
- कूड़े में आग लगने की सूचना मिलते ही वहां नगर पालिका की टीम को भेज दिया गया था और फायर ब्रिगेड वालों को भी सूचना देकर भेजा गया था। कूड़े की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। - केके भड़ाना, ईओ नगर पालिका बागपत

बागपत के केतीपुरा मोहल्ले स्थित नगर पालिका के डंपिंग जोन में पड़े कूड़े में लगी आग। स्रोत:विडि

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed