फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ganpati Bappa Morya widespread resonance

चहुंओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज

Thu, 08 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 08 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
शहर के पुराने कस्बा और बड़ा बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन गणपति की पूजा अर्चना की गई। सोलह प्रकार से दिव्य पूजन किया गया। लड्डुओं का भोग लगाया।  
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने गणपति के एक दंत के बारे में बताया। कहा कि परशुराम भगवान शिव के शिष्य थे। एक बार भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन करने के लिए परशुराम कैलाश पर्वत पर गए।
विज्ञापन


भगवान शिव उस समय शयन में थे। पहरे पर स्वयं गणेश जी थे। उन्होंने परशुराम को बाहर ही रोक लिया। दोनों के बीच में भयंकर युद्ध हुआ। उस दौरान गणेश जी ने परशुराम को अपनी सूंड में पकड़कर चारों ओर घुमाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपमान महसूस होने पर उन्होंने फरसे से गणपति पर प्रहार किया। उस प्रहार को गणपति ने अपने दंत पर ले, जिससे एक दंत टूट गया। तभी से वह एकदंत के रूप में जाने जाते हैं। महोत्सव के दौरान उनकी दिव्य आरती हुई। लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया। प्रदीप चौहान, अंकुर, अखिल, मोनू, यशवीर, संतोष, विमल, अमित, नरेंद्र सिंह, तिलकराम चौहान मौजूद रहे।

 दूसरी ओर शिव सेवा संघ द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में विधि विधान से गणपति की पूजा अर्चना कराई। पंडित सोमदत्त शास्त्री ने कहा गणपति को दुर्वा अति प्रिय है। जिसको अर्पित करने पर वंश वृद्धि और दैहिक, दैविक, भौतिक तीनों प्रकार के तप तीन जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

विघ्नहर्ता गणेश को 21 किलो का लड्डुओं का भोग लगाया। इस अवसर पर नीरज शास्त्री, शोभित शा स्त्री, कमल वर्मा, संजय वर्मा, प्रदीप वर्मा, नीरज चौहान, इलू, संदीप, अरुण, भोलू, राजा, प्रतीक, वरुण गौरी, रिया वर्मा मौजूद रहे। 

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की
बड़ौत। सर्राफा बाजार में महाराष्ट्र गणेश मंडल के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भजनों की प्रस्तुति की गई।  प्रात: श्रद्धालुओं ने गणेश जी की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भजनों की प्रस्तुति की गई।

मराठी महिला मंडल ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए और अबीर गुलाल उड़ाया गया। इस अवसर पर पंडित पवन शास्त्री ने गणेश जी की बाल लीलाओं का वर्णन किया । अंत में गणेश के प्रिय प्रसाद मोदक का वितरण किया। इसमें  मंडल के प्रधान अरविंद, महेश, रोहित जैन, तानाजी, मारुति, चेतन, अनिल गुप्ता, शांता, विद्या, स्वाति, सविता, जयश्री, शारदा, सपना आदि रहे।

 भजनों पर झूमे श्रद्धालु
खेकड़ा। गणेश महोत्सव में श्रद्धालु भगवान गणेश की जयजयकार कर झूमते रहे। नगर के सीताराम मंदिर, अर्वाचीन स्कूल, बालाजी मंदिर में भगवान गणेश महोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। बुधवार को तीसरे दिन भगवान गणेश की सर्वप्रथम आस्था के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान गणेश को समर्पित भजन कीर्तन के दौरान भक्त भाव विभोर हो कर झूमते रहे।


इस दौरान पंडित विपिन शास्त्री, पंडित यज्ञेश शास्त्री, उमेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, पुनीत शर्मा, मुकेश शर्मा, दीपक शर्मा, कपिल शर्मा, नरेश शर्मा, विपिन शर्मा, प्रवीण शर्मा, देवेश कौशिक, जयप्रकाश गुप्ता, राकेश कौशिक, सचिन शर्मा, जयकुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, नितिश, पारूल, अनीता शर्मा, सोनम, ज्योति रहे। इसके अलावा बालाजी मंदिर में भी भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इसमें राजू गुप्ता, विपुल गुप्ता, संदीप गुप्ता, सचिन गुप्ता, अनुज गुप्ता आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed