{"_id":"57db044c4f1c1bd136d47ed2","slug":"ganpati-bappa-moria-city-coined-by-acclamation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में गणेश विसर्जन के दौरान अबीर गुलाल उड़ाकर नृत्य करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी पर जगह-जगह चल रहे गणेश महोत्सव समाप्त हो गए। शहर में शोभायात्रा निकाली, जहां शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें मनमोहक झांकियां, प्रसिद्ध बैंडबाजे शामिल थे।
शोभा यात्रा के बाद गणपति की मूर्ति को जानी स्थित गंग नहर में विधि विधान के साथ विसर्जन किया। बागेश्वर महोदव मंदिर में ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने गणपति की पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं को विसर्जन की प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में ठाकुर प्रदीप सिंह और सुनील चौहान मुख्य अतिथि रहे। गणेश महोत्सव शहर में बड़ा बाजार, बागेश्वर महादेव मंदिर, दुर्गा फार्म हाउस, धानुक बस्ती में चल रहा था।
अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री गणेश सेवा समिति ने गणपति की शोभायात्रा निकाली। पूजा- अर्चना के बाद गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। इसमें भजन मंडली, डीजे, बैंड, बाजे, झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसमें मुकेश गर्ग, अंकुश गोयल, अमित गोयल, सुनील मित्तल, गौरव आर्य, पवन कुमार, दीपक गुप्ता, मनीष आदि रहा।
विज्ञापन
खेकड़ा में अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर नगर में भगवान गणेश की शोभायात्रा बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के बीच निकाली यमुना में मूर्ति का विसर्जन किया। बृहस्पतिवार को विधि विधान से कार्यक्रम समापन हो गया।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तांगा स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के पश्चात भगवान गणेश की प्रतिमा को मंत्रोच्चार पूजा के साथ बागपत में ले जाकर यमुना नदी में विसर्जित किया। इस दौरान उमेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, नरेश शर्मा, प्रेम शंकर, रविंद्र धामा, संजीव जैन, पुनीत शर्मा आदि रहे।
सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में दिल्ली से पहुंचे कलाकारों द्वारा भगवान गणेश को समर्पित भजनों से श्रद्धालु भाव विभोर हो झूमते रहे। सीताराम मंदिर में स्थित भगवान गणेश की मूर्ति को बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के साथ नगर में शोभायात्रा निकालकर बृहस्पतिवार को शोभा यात्रा के बाद यमुना नदी में विसर्जित किया ।
इसमें विपिन शर्मा, पंडित यज्ञेश शास्त्री, प्रवीण शर्मा, जयबीर सिंह, अनीता शर्मा, अंकुर शर्मा, देवेश कौशिक, राजेंद्र गोस्वामी, भूपेश गुप्ता, मुकेश , नरेश , आशा, मोहित, कविता, हरिओम शर्मा आदि रहे। बालाजी मंदिर से भी भगवान गणेश की मूर्ति का बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के साथ बागपत यमुना में ले जाकर विसर्जन किया । इसमें पंडित विपिन शास्त्री, राजू गुप्ता, विपुल गुप्ता, संदीप गुप्ता, अनुज कुमार, सचिन आदि रहे।
बड़ौत में लोहिया बाजार और सर्राफा बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर महाराष्ट्र मंडल की गणेशजी की विसर्जन यात्रा का जुलूस सर्राफा बाजार से शुरू हुआ। इसमें बैंडबाजे और डांडिया नृत्य पर श्रद्धालु थिरकते चले और अबीर गुलाल उड़ाया । शोभायात्रा सर्राफा बाजार से प्रारंभ होकर गौरीपुर मोड़ यमुना नदी में गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हो गई। प्रसाद वितरक अरविंद प्रधान ने आभार जताया। इसमें तानाजी, मारुति, अनिल गुप्ता, विजय प्रकाश, अमूल्य, महेश, विठल, शाहजी, शिवाजी, रोबिन, रोहित, हरीश मोहन आदि रहे।
गणेश महोत्सव युवा समिति के तत्वावधान में शिव मंदिर कश्यप चौपाल पट्टी चौधरान में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर गणेश मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा निकाली। इसमें बिट्टू, मुकेश कुमार, पविंद्र, शिव कुमार, राकेश, राजा, राहुल, दीपक कुमार, बोबी, मोहन आदि का सहयोग रहा।
आजाद नगर में स्थित गणेश विसर्जन पर वहां के निवासियों ने गणपति विसर्जन पर श्रद्धालुओं ने डीजे पर डांस कर अबीर गुलाल उड़ाया। इसमें कल्लू रुहेला, रवि रुहेला, सौरव रुहेला, भूपेंद्र, जोगेंद्र, प्रवीण, कुसुम, सविता, नवीन, नितिन, आकाश, मोहित, मन्नू, मनीष, सचिन आदि रहे।