{"_id":"616dafdac3de2b29113fd0a4","slug":"ganja-was-being-sold-behind-the-outpost-accused-arrested-baghpat-news-mrt5610942132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पीछे बिक रहा था गांजा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के पीछे बिक रहा था गांजा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। पुलिस ने सोमवार को कस्बे में पुलिस चौकी के पीछे गांजा बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक गांजा लेकर जा रहा है। पुलिस ने कस्बा सराय निवासी सादाब पुत्र कल्लू को नहर पटरी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे एक चाकू व सवा तीन किलो गांजा बरामद किया। वह सराय पुलिस चौकी के पीछे गांजा बेचता था। लोग कई बार उसकी शिकायत पुलिस से कर चुके थे। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। अब उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर गांजा तस्कर को पकड़ा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करचालान कर दिया है।
खट्टा में घर में घुसकर मारपीट
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर निवासी अजय पुत्र शीतल सिंह रविवार रात अपने घर में सोया हुआ था। करीब दस बजे पड़ोसी गौतम घर में घुस आया। उसने विरोध करने पर गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने उससे मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद