फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gangster Bharat, carrying a reward of Rs 50,000, arrested

Baghpat News: पचास हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर भरत गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gangster Bharat, carrying a reward of Rs 50,000, arrested
बागपत। गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे पचास हजार रुपये के इनामी भरत को बुधवार रात डौला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जुलाई 2025 में दिल्ली के बुराड़ी निवासी डेयरी संचालक राहुल गोयल की डौला गांव में हत्या कर दी गई थी। राहुल की पत्नी कीर्ति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच की। पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल भगत को गिरफ्तार कर सूखे तालाब में गड्ढा खोदाई कर दबाया राहुल गोयल का शव बरामद किया। इंद्रपाल ने बताया कि गोली मारकर राहुल की हत्या की गई। हत्याकांड में इंद्रपाल के साथ भरत, विक्रांत समेत नाबालिग शामिल मिले। इसमें भरत और विक्रांत जेल से जमानत पर बाहर आ गए, जबकि इंद्रपाल जेल में बंद है। पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी, जिसमें 50 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि 50 हजार रुपये के इनामी भरत को डौला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed