महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक, 20 फुटा बड़का रोड की रहने वाली महिला का पति से मनमुटाव चल रहा था। पति ने महिला को 5 अक्तूबर 2016 को तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि तलाक देने के बाद ससुराल वालों ने उसे घर में ही बंधक बना लिया। महिला का आरोप है कि पति, ससुर और देवर ने उससे छह दिन तक गैंगरेप किया। महिला के मुताबिक, किसी तरह वह ससुरालवालों से बंधनमुक्त होकर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर उसे आश्वासन देती रही। अब एसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ गैंगरेप की धारा 376 डी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसआई फिरोज अख्तर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।