फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Galli Galli Balashram, so far only 19 marked

गली-गली बालश्रम, अब तक सिर्फ 19 चिन्हित

Fri, 12 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Galli Galli Balashram, so far only 19 marked
बागपत। चाय की दुकानें, बाइक रिपयेरिंग, होटल और ढाबों पर बाल श्रम खुलेआम देखा जा सकता है। लॉकडाउन के बाद जैसे-जैसे दुकानें खुलनी शुरू हो गई है, फिर से बालश्रम बढ़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि श्रम विभाग ने जिले में सिर्फ 19 बाल श्रमिक ही चिह्नित किए हैं। वह भी लॉकडाउन से पहले। श्रम परिवर्तन अधिकारी परमानंद का दावा है कि जिले में खेकड़ा क्षेत्र की फैक्ट्रियों में बाल श्रम अधिक है। विभाग समय-समय पर अभियान चलाता है। लोगों को जागरूक करता है। जैसे ही दुकानें खुली हैं, फिर से कार्य योजना बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उजाला करेगी बाल श्रमिक विद्या योजना
बागपत। बाल श्रम को रोकने के लिए अब जिले में भी बाल श्रमिक विद्या योजना लागू होगी। योजना में लड़के को एक हजार रुपये प्रति माह और लड़की को 12 सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से धनराशि सरकार देगी। इसके अलावा कक्षा आठ से दस तक सालाना छह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। शुक्रवार से सूबे में यह योजना लागू की गई है।
विज्ञापन

स्टाफ कम, कैसे हो बाल श्रम पर निगरानी
बागपत। श्रम परिवर्तन विभाग में सिर्फ छानबीन के लिए श्रम परिवर्तन अधिकारी ही तैनात हैं। उनके अलावा कार्यालय में दो क्लर्क और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। जिले में छापा और छानबीन के लिए कम से कम दस सदस्यों की जरूरत होती है। लेकिन शासन से अभी तक नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का शोषण रोकने का दायित्व
बागपत। बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि कहती हैं कि श्रम प्रवर्तन का कार्य अलग है, लेकिन उनका विभाग भी बच्चों को शोषण से बचाता है। शिकायत मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed