{"_id":"5e726ceb8ebc3e75f56574c5","slug":"future-of-students-closed-in-the-room-baghpat-news-mrt474153933","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठार में बंद हुआ छात्रों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठार में बंद हुआ छात्रों का भविष्य
विज्ञापन
बागपत। शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन कार्य पर दो अप्रैल तक रोक लगा दी है। इन निर्देशों के तहत जनपद मेें बागपत और बड़ौत में बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार से ही कार्य बंद कर दिया गया है। सभी कॉपियों को कोठार में सुरक्षित रखवा दिया गया है। दोनों केंद्रों पर सात-सात फीसदी ही कॉपियां चेक हो पाई हैं।
जिले में नगर के श्री यमुना इंटर कालेज को इंटरमीडिएट एवं जनता इंटर कालेज बड़ौत को हाईस्कूल की परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यमुना इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 89163 कॉपियों और जनता इंटर कालेज में 99930 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। दो दिन से मूल्यांकन कार्य चल रहा है। यमुना इंटर कॉलेज में 7018 तथा जनता इंटर कालेज में 7543 कॉपियां ही चेक हो पाई है। जिले में इंटरमीडिएट की 7.87 फीसदी एवं हाईस्कूल की 7.54 फीसदी कॉपियों का ही मूल्यांकन हो पाया है। मूल्यांकन कार्य बंद होने के कारण इस बार रिजल्ट घोषित होने में भी देरी हो सकती है।
कोठागार में बंद की कॉपियां, रोजाना होगी जांच
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने बताया कि कॉपियों को कोठागार में सुरक्षित रखवा दिया गया है। सुरक्षा के हिसाब से प्रतिदिन कोठार खोलकर जांच की जाएगी। इसके अलावा कंट्रोल रूम से भी कॉपियों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
रैट किलर बनेगा कापियां का कवच
बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बने उप संकलन केन्द्र की पर्यवेक्षक डॉ. रेखा सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल सिंह शास्त्री ने बताया कि आदेश मिलते ही उप संकलन केन्द्र पर चल रहे मूल्यांकन कार्य को स्थगित कर दिया गया है। कोठार में ताला लगा दिया गया है। साथ ही यूपी बोर्ड कापियां को चूहे से बचाने के लिए रैट किलर दवाइयां रख दी गई है। कापियां को जमीन की बजाए बैंच पर रखा गया है।
मूल्यांकन के लिए 898 परीक्षक किए गए थे नियुक्त
बागपत। मूल्यांकन के लिए दोनों केंद्रों पर 90 उपप्रधान परीक्षकों सहित 898 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। यमुना इंटर कालेज में 360 परीक्षक एवं 40 उपप्रधान परीक्षक तथा जनता इंटर कालेज में 446 परीक्षक एवं 50 उपप्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए थे।
कोचिंग सेेंटर भी होंगे, डीआईओएस ने दिए निर्देश
बागपत। कोरोना वायरस की महामारी घोषित होने के बाद शासन ने दो अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए है। इसी क्रम में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने जिले के सभी शैक्षणिक और कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश दिए है। केवल सीबीएसई व आईसीएससी बोर्ड के ही उन विद्यालयों का संचालन किया जाएगा, जिनमें परीक्षाएं चल रही है। शिक्षण के लिए एक भी विद्यालय नहीं खोला जाएगा। उन्होंने निर्देशों का पालन न होने पर संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।