फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fury among traders due to the deadly attack on the cement trader

सीमेंट व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले से व्यापारियों के बीच नाराजगी

Sun, 11 Oct 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fury among traders due to the deadly attack on the cement trader
बड़ौत में सीमेंट व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ बैठक करते ब्रहमण महासभा ? - फोटो : BARAUT
सीमेंट व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

बड़ौत। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में व्यापारियों के बीच नाराजगी है। विभिन्न संगठनों ने पुलिस से इस मामले को जल्द खुलासा करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि जल्द हमलावर नहीं पकड़े गए तो आंदोलन किया जाएगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर बड़ौत की बैठक नगर अध्यक्ष मनोज कुमार जैन की अध्यक्षता में दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें व्यापारी पर हमले की निंदा की गई। प्रदेश मंत्री नवीन जैन बब्बल ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान और घरों पर सुरक्षित नहीं है। मनोज जैन ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान शील चंद जैन, रवि पालीवाल, सौरभ जैन, अशोक पंजाबी, हाजी मुन्ना, पुनीत जैन, आदीश जैन, अंकुर जैन, अरविंद तोमर, डॉ अजय तोमर आदि शामिल रहे। ठाकुरद्वारे मंदिर परिषद् में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् के कार्यकर्ताओं ने इस मामले की निंदा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित वशिष्ठ, युवा जिलाध्यक्ष अमरदीप शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष अक्षय भारद्वाज, अमित शर्मा, विनित शर्मा, ललित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------
व्यापारी पर हमला मामले में जताया विरोध
अग्रवाल मंडी टटीरी। बड़ौत के सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय पर हुए हमले के प्रकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा इस प्रकरण का खुलासा जल्द होनी चाहिए। कस्बा निवासी समाजसेवी मुकेश रूहेला , विजय मानव , नगर रालोद अध्यक्ष सुनील चौधरी , भाकियू युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने पुलिस प्रशासन से प्रदीप आत्रेय के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। भाकियू युवा विंग के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि जनपद में अपराध बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed