फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fury among farmers for not taking wheat at procurement center

गेंहू खरीद केंद्र बिनौली पर गेहूं न लिए जाने से किसानों में रोष

Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fury among farmers for not taking wheat at procurement center
खरीद केंद्र पर गेहूं न लिए जाने से किसानों में रोष
विज्ञापन

बिनौली। खरीद केंद्र पर गेहूं न लिये जाने से क्षुब्ध किसानों ने रोष जताया है। इस दौरान किसानों ने खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। मेरठ बड़ौत मार्ग पर स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद करने का कार्य चल रहा है। लेकिन क्षेत्र के कुछ किसानों का आरोप है कि खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारी रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी उन्हें चक्कर कटवा रहे हैं ओर उनके साथ अभद्र व्यवहार करके भगा तक देते हैं। किसानों को हर रोज अपना गेहूं लेकर लौटना पड़ रहा है।

बृहस्पतिवार को केंद्र पर पहुंचे किसान प्रमोद ठाकुर, सोपाल मालमाजरा, अनिल सौलंकी जिवाना, आकाश बिनौली, विकास जिवाना, रामकृपाल बामनौली, निखिल, आजाद चिरचिटा आदि ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए उन्हें गत एक सप्ताह से टोकन मिला हुआ है। उन्होंने केंद्र पर तैनात कर्मचारी पर गेहूं न लेने व उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम बागपत से करने का निर्णय लिया। विपणन सहायक संदीप तोमर ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार है। बारिश के चलते कार्य धीमा हो गया था। नंबर आने पर प्रत्येक किसान का गेहूं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed