फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Furore over Gttuli

घटतौली पर हंगामा

Tue, 22 Mar 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 22 Mar 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
Furore over Gttuli
घटतौली होने पर जौहड़ी में हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
बिनौली । जौहड़ी गांव स्थित किनौनी चीनी मिल का बी गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार को घटतौली मिलने से क्षुब्ध किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम भी लगा दिया। पुलिस से भी किसानों की नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


 जौहड़ी गांव में किनौनी चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र बी है। इस पर प्रदीप नामक तौल लिपिक तैनात है। तौल लिपिक द्वारा पिछले कई माह से इस क्रय केंद्र पर घटतौली की जा रही है। सोमवार को जब गांव निवासी सुखपाल पुत्र मंशा वहां पर गन्ने से भरी बुग्गी लेकर वहां पर पहुंचा तो उसे घटतौली की आशंका हुई। कांटे पर तौल कराई तो साढे़ आठ प्रतिशत की घटतौली पाई।
विज्ञापन


सूचना पर सैकड़ों किसान वहां पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देखकर तौल लिपिक प्रदीप वहां से चकमा देकर भाग गया। इससे आक्रोशित किसानों ने ग्राम प्रधान बबलू के नेतृत्व में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगा किया। पुलिस से भी किसानों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख चीनी मिल के डिप्टी मैनेजर सूरज मोहन और सीडीओ गन्ना अमित देशवाल किसानों के बीच पहुंचे और तौल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। हंगामे में जयवीर, सत्यवीर, मोनू, पंकज, ब्रहम सिंह, कुलदीप, बाबू, नरेंद्र, राजकुमार, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed