{"_id":"607f10bb8ebc3e80bd09b6e4","slug":"furious-in-farmers-due-to-strong-winds-and-drizzle-baghpat-news-mrt535241298","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं और बूंदाबांदी से किसानों में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं और बूंदाबांदी से किसानों में अफरातफरी
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर बाद मौसम का बदला मिजाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम का मिजाज मंगलवार दोपहर बाद अचानक फिर बदल गया। चार दिन में दूसरी बार तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने लगी। जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। किसान गेहूं की फसल समेटने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। आम के बाग मालिकों की चिंता भी तेज हवा को लेकर बढ़ गई। मौसम बदलने से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन वहीं तेज हवा के चलते उड़ी धूल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब चार बजे से जनपद में हवा तेज हो गई। जिसके चलते उड़ी धूल ने राहगीरों को काफी परेशान किया। क्षेत्र में इस समय गेहूं की फसल कटाई का काम जोरों पर है। कई जगह खेतों में फसल और थ्रेसिंग के बाद भूसा पड़ा है। तेज हवाओं से फसल और भूसा उड़ने लगा। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। जिससे किसानों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने खेतों में पहुंचकर अपनी फसल सुरक्षित करने का प्रयास किया। बूंदाबांदी से किसान फसल भीगने का डर परेशान करता रहा। किसान सुधीर, अमरीश, कुलदीप, अशोक, देवेंद्र, सुनील आदि का कहना है कि शुक्रवार को अंधड़ और बूंदाबांदी से किसानों को नुकसान हो गया था। अब फिर से मौसम बदल गया है। फसल पक चुकी है। इस समय तेज हवा और बूंदाबांदी से किसानों को काफी नुकसान होगा।