फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Funkars of the district remembered Mohammad Rafi very much

जिले के फनकारों को बहुत याद आए मोहम्मद रफी

Fri, 31 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Funkars of the district remembered Mohammad Rafi very much
हर उम्र के लोग आज भी उनके गानों को खूब करते हैं पसंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। फनकार आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन स्वर्गीय मोहम्मद रफी अपनी आवाज से आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। हर उम्र के लोग उनकी आवाज और गानों के मुरीद हैं। रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया पर भी रफी के गाए गाने आज भी खूब सुने और गुनगुनाए जाते हैं।
भजन गायक प्रमोद अजमेरपुरिया का कहना है कि उन जैसा गायक फिर न होगा। सादगी उनकी पहचान रही। अपनी आवाज के दम पर आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। कोई भी गाना हो या भजन उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ गाया।
विज्ञापन

गायक जावेद सईद का कहना है कि बहारो फूल बरसाओ, ये रेशमी जुल्फें, मेरी दुश्मन तू मेरी दोस्ती को तरसे, जैसे अमर गाने उन्होंने गाए हैं। गायकों के लिए जैसे वह द्रोणाचार्य हैं। उनके बिना कोई महफिल पूरी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायिका रेणुका पंवार का कहना है कि हर मूड का गाना गाना कोई उनसे सीखे। डूबकर गाने का हुनर उन्होंने लोगों को दिया। नई पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी के लिए भी वह हमेशा प्रेरणास्रोत बनें रहेंगे। ऐसे महान गायक सदियों में पैदा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed