फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   From voting to counting of votes there was uproar

मतदान से मतगणना तक होता रहा हंगामा, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
From voting to counting of votes there was uproar
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान से लेकर मतगणना तक हंगामा रहा। रालोद कार्यकर्ता सुबह में ही बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कई घंटे जाम रहने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस को उन्हें हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से पहुंचने शुरू हो गए थे। हालांकि यहां भारी भीड़ की आशंका के चलते पहले ही दस थानों की फोर्स व एक कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहे। कलक्ट्रेट के आसपास ट्रैफिक को वनवे कर दिया था। रालोद कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया।मतगणना के समय भाजपा प्रत्याशी ममता देवी फिर से कलक्ट्रेट पहुंचीं तो रालोद कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा किया। इसी दौरान आतिशबाजी शुरू हो गई। इस पर एसपी अभिषेक सिंह को खुद कलक्ट्रेट के बाहर आकर भीड़ हटवानी पड़ी। चुनाव का नतीजा आने पर रालोद नेता जुलूस के रूप में ममता देवी और उनके पति जयकिशोर को गौरीपुर मोड़ तक ले गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। इसे खुलवाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद कई घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

भावुक हुए ममता और जयकिशोर
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे को लेकर रालोद नेता आश्वस्त थे। उसकी घोषणा होते ही रालोद के सदस्य सुभाष गुर्जर, साक्षी, शाहिदा, जैतून, महबूब अल्वी, लक्ष्मण आदि ममता देवी को कलक्ट्रेट से बाहर लेकर आए। यहां ममता देवी के पति जयकिशोर समर्थकों के साथ मौजूद थे। वह जीत होते ही भावुक हो गए। उन्हें देख ममता देवी भी भावुक हो गईं। रालोद नेताओं ने उन्हें किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेताओं के साथ पहुंचे सपा के रवींद्र
बागपत। भाजपा के वार्ड-14 के जिला पंचायत सदस्य रवींद्र बली रालोद व सपा नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे तो कानाफूसी शुरू हो गई। वह काफी देर तक रालोद व सपा नेताओं के साथ बातचीत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed