फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Freed the barren land occupation in Garhi Kangran and Rahatna

गढ़ी कांगरान व रहतना में बंजर भूमि कब्जा मुक्त कराई

Thu, 02 Jun 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Freed the barren land occupation in Garhi Kangran and Rahatna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। गढ़ी कांगरान और रहतना गांव में प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ बंजर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इसमें बंजर भूमि पर उगाई गई फसल ट्रैक्टर चलाकर कब्जा हटवाया गया। इस भूमि को पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया।

डीएम के आदेश पर बड़ौत तहसील की टीम पुलिस बल के साथ गढ़ी कांगरान गांव पहुंची। चिह्नित की गई बंजर भूमि पर उगाई गई फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। लेखपाल संजीव जैन ने बताया कि गढ़ी कांगरान गांव की 1670 मीटर बंजर भूमि पर 25 सालों से कब्जा कर फसल उगाई जा रही है। कब्जामुक्त कराई गई भूमि को पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा रहतना गांव में 29 बीघा बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर उगाई गई फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। साथ ही दोबारा कब्जा करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान लेखपाल रवि कुमार, अंकित चौधरी, सोहनवीर, एसआई सहंसरपाल, खड़क सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed