फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fraud in mill

रमाला चीनी मिल में किसानों ने पकड़ी घटतौली, दस घंटे हंगामा

Thu, 23 Jan 2020 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
fraud in mill
रमाला सहकारी चीनी मिल में जीएम से उलझ रहे किसानों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
रमाला चीनी मिल में किसानों ने पकड़ी घटतौली, दस घंटे हंगामा
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला के गेट स्थित तौल केंद्र पर किरठल गांव के किसानों ने 1.35 कुंतल की घटतौली पकड़ी। नाराज किसानों ने दस घंटे तक हंगामा और जीएम का घेराव किया। गन्ना सप्लाई रोक दिए जाने से चार घंटे मिल नो केन हो गई। किसान और मिल प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत में तय किया गया कि प्रत्येक 24 घंटे बाद मिल अधिकारी किसानों की मौजूदगी में कांटे चेक करेंगे। दोबारा घटतौली मिली तो चीनी मिल किसानों को भरपाई करेगी।
बृहस्पतिवार सुबह चार बजे किरठल गांव के किसान गुलाब सिंह धर्मकांटे पर बुग्गी तौलकर सहकारी चीनी मिल पहुंचे। गुलाब सिंह ने बताया कि मिल गेट पर तौल में एक कुंतल 35 किलो तौल कम दर्शाया गया। किसान ने घटतौली की जानकारी मिल में आए अन्य काश्तकारों को दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। तौल लिपिकों ने बुग्गी को दूसरे कांटे पर तौला तो वहां भी 80 किलो की घटतौली मिली। नाराज किसानों ने जीएम को बुलाने की मांग रखी। कई घंटे बाद जीएम आरबी राम पहुंचे तो किसानों ने घेर लिया। गुस्साए किसानों को देखकर मिल में पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने किसी तरह जीएम को किसानों के बीच से निकाला। मिल के पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया, भाकियू उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रधान, धर्म पाल सिंह चेयरमैन ने किसानों को समझाया। तौल बंद होने से सुबह दस बजे मिल नो केन हो गई। दोपहर 12 बजे किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जीएम से वार्ता की। तय किया गया कि प्रत्येक 24 घंटे में चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में कमेटी और मौके पर मौजूद किसान कांटों को चेक करेंगे। इस पर किसानों ने सहमति जताई। दोपहर दो बजे तौल चालू कराई जा सकी। इस दौरान प्रमोद चौहान, प्रदीप चौहान, सतेंद्र कुमार, कल्लू चौधरी, अमरपाल सूप, भगत सिंह, अनिल कुमार, पंकज कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, रणधीर सिंह, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों ने की भरपाई की मांग
सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक मिल में हंगामा हुआ। किसानों का कहना था कि पेराई सत्र शुरू होने से अब तक की घटतौली की भरपाई की जाए। इस पर जीएम ने असमर्थता जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी पेराई सत्र बेपटरी, कभी घटतौली
किसान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह और रविंद्र मुखिया ने कहा कि पेराई सत्र शुरू होने के बाद से ही मिल विवादों में है। पहले पेराई सत्र बेपटरी रहा। अब मिल पूरी क्षमता से चल रही है, तो घटतौली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed