{"_id":"61e8504d8a03954e513e6533","slug":"four-youths-arrived-in-khindauda-to-conduct-fake-survey-baghpat-news-mrt5739946106","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिंदौड़ा में फर्जी सर्वे करने पहुंचे चार युवक, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिंदौड़ा में फर्जी सर्वे करने पहुंचे चार युवक, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सीएचसी अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बुधवार को सिंघावली अहीर थाने में चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि युवक गांव में कोरोना की जांच का फर्जी सर्वे करने के नाम पर लोगों के आधार कार्ड ले रहे थे।
सीएचसी अधीक्षक सुधीर शर्मा व बीपीओ गोपाल राणा ने बताया कि बुधवार को खिंदौड़ा गांव में चार लोग कोरोना टीकाकरण के सर्वे के नाम पर लोगों से पूछताछ कर रहे थे। ग्रामीणों से टीकाकरण के लिए उनके आधार कार्ड मांग रहे थे। आशा वीरमती ने सीएचसी पर गांव में चार युवकों द्वारा सर्वे करने की सूचना दी। इस पर उन्होंने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने चार युवकों के खिलाफ फर्जी सर्वे करने पर सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी है।