फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four thousand children will make four kilometers long human chain

चार हजार बच्चे बनाएंगे चार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

Thu, 23 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four thousand children will make four kilometers long human chain
चार हजार बच्चे बनाएंगे चार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश दिवस पर जिले में छात्र-छात्राएं जागरूकता की अलख जगाएंगे। यमुना के पक्का घाट से कलक्ट्रेट तक करीब चार किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। 11 स्कूलों के चार हजार बच्चे शामिल होंगे।
डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यूपी और सीबीएसई बोर्ड के 11 स्कूलों को मानव श्रृंखला में शामिल होने के निर्देश जारी कर दिए गए है। प्रत्येक स्कूल के प्रधानाचार्य को उनके छात्र-छात्राओं की संख्या और प्वाइंट बता दिए गए हैं। पक्का घाट से सोनीपत बस स्टैंड, सिसाना तिराहा, गेस्ट हाउस, क्रिस्तु ज्योति स्कूल, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, प्राथमिक विद्यालय सिसाना, ग्रीन रेस्टोरेंट, डीएम कैंप कार्यालय, कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार और कलक्ट्रेट परिसर में चारों ओर छात्र-छात्राएं मानव श्रृंखला बनाएंगे। मानव श्रृंखला में छात्र-छात्राएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, पढ़े बागपत और बढ़े बागपत के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर छात्र-छात्राओं को शामिल होना है। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह सुबह आठ बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

यह स्कूल होंगे शामिल
बागपत। मानव श्रृंखला में श्री यमुना इंटर कॉलेज, जीआईसी बागपत, श्री जैन इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी पब्लिक स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत, सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल, लक्ष्य पब्लिक स्कूल, क्रिस्तु ज्योति पब्लिक स्कूल, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा और सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन-वे होगा हाईवे, पुलिस तैनात
बागपत। मानव श्रृंखला के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक साइड से वाहन गुजरेंगे। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और शिक्षक-शिक्षिकाओं को तैनात किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed