फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four students caught by Chhaprauli taxing, many fled

छपरौली चुंगी से चार छात्र पकड़े, कई भागे

Sun, 09 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four students caught by Chhaprauli taxing, many fled
बड़ौत (बागपत)। छपरौली रोड पर एकत्र हुए 25-30 छात्रों को पुलिस ने दौड़ा लिया। इनमें से चार छात्रों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उनकी सात बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक यह सभी किसी छात्र पर हमला करने के लिए एकत्रित हुए थे। पुलिस हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार की दोपहर सूचना मिली कि छपरौली रोड पर काफी संख्या में छात्र किसी पर हमला करने के लिए एकत्र हुए है। उन पर हथियार भी हो सकते है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चार छात्रों को हिरासत में लिया है। उनकी सात बाइकें भी कब्जे में ली है। पकड़े गए छात्रों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। उधर, तीन बाइक सवार चार-पांच युवक गांधी रोड पर आरके फुटवियर की दुकान पर जूते खरीदने आए। उनकी दुकानदार से पैसे को लेकर कहासुनी हो गई तो युवकों ने तमंचे निकाल लिए। शोर मचाने पर दुकानदार एकत्र हुए तो युवक तमंचे लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने उनका काफी पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed