फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four steps extended to fill vacant seats

खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए बढ़ाए चार चरण

Wed, 02 Nov 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four steps extended to fill vacant seats
दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में दाखिला लेता छात्र - फोटो : BARAUT
बड़ौत। पॉलिटेक्निक संस्थाओं में काफी प्रयासों के बावजूद भी सीटें नहीं भर पा रही हैं। जिसको देखते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने आठ राउंड की काउंसिलिंग पूर्ण होने के बाद चार राउंड ओर बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रथम चरण की काउंसिलिंग शुरू की गई थी। कुल आठ चरण में दाखिले पूरे किए जाने थे। आठ चरण की काउंसिलिंग पूरी की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक न तो राजकीय पॉलिटेक्निक और न ही एडेड पॉलिटेक्निक संस्थाओं की सीटें भरी जा सकी हैं।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में छात्रों के लगातार कम होते जा रहे रुझान को लेकर संस्था संचालक ही नहीं बल्कि परिषद भी चिंतित है। यही कारण है कि प्राविधिक शिक्षा परिषद ने काउंसिलिंग के राउंड बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अजय त्यागी ने बताया कि परिषद ने चार ओर राउंड बढ़ा दिए हैं। फिलहाल आठ रांउड पूर्ण हो चुके हैं। नवंबर में भी दाखिले होते रहेंगे। ऐसे में यह कहना मुश्किल होगा कि कब पढ़ाई शुरू होगी। बताया कि प्रथम वर्ष में किए जा रहे दाखिले की प्रक्रिया में सबसे अधिक कम रुझान डेरी इंजीनियरिंग में देखा जा रहा है, जहां पर 20 प्रतिशत भी सीटें अभी तक नहीं भरी जा सकती है। उधर कोताना राजकीय पॉलिटेक्निक में डेरी इंजीनियरिंग की 75 में से केवल 10 दाखिले ही लॉक किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed