{"_id":"60ec4cec8ebc3e3e98541961","slug":"four-siblings-drinking-water-from-water-cooler-in-baghpat-got-electrocuted","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बागपत में वाटर कूलर से पानी पी रहे चार भाई-बहनों को लगा करंट, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बागपत में वाटर कूलर से पानी पी रहे चार भाई-बहनों को लगा करंट, दो की हालत गंभीर
Mon, 12 Jul 2021 07:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:38 PM IST
सार
इस घटना के बारे में ग्राम प्रधान लोकेश से बात की गई तो उनका कहना था कि बच्चो ने खेलते हुए वाटर कूलर के तार को पकड़ लिया होगा जिससे उन्हें करंट लग गया।
विज्ञापन
watercooler
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बालैनी थानाक्षेत्र में सोमवार शाम को चार भाई बहन वाटर कूलर से पानी पीते वक्त करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से चारों झुलस गए। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बालैनी थानाक्षेत्र के दत्तनगर गांव में चार भाई बहन आरुष, चिंकी, देवांश और मानशी पुत्र सन्नी गांव में गांधी चौक पर ग्राम पंचायत द्वारा लगवाए हुए ठंडे पानी के वाटर कूलर में पानी पी रहे थे। अचानक वाटर कूलर में करंट उतर गया और चारों भाई बहन इसकी चपेट में आ गए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को उठाया तो उनमें देवांश और मानषी को तो हल्का करंट लगा, जबकि आरुष और चिंकी को ज्यादा करंट लग गया। ग्रामीण दोनो को बालैनी के देवभूमि हॉस्पिटल में ले गए। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। दोनों बच्चों का इलाज मेरठ के सिरोही अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
वहीं इस घटना के बारे में ग्राम प्रधान लोकेश से बात की गई तो उनका कहना था कि बच्चो ने खेलते हुए वाटर कूलर के तार को पकड़ लिया होगा जिससे उन्हें करंट लग गया।