{"_id":"5f6e352d8ebc3e9bbf6b328c","slug":"four-prize-crooks-of-25-25-thousand-arrested-in-encounter-baraut-news-mrt5031051192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25-25 हजार के चार इनामी बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25-25 हजार के चार इनामी बदमाश दबोचे
विज्ञापन
बागपत: बिनौली के जगंलों में मुठभेड़ के बाद घायल बदमाशों को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BARAUT
- पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश हुए घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
- चारों पर बागपत और मेरठ के थानों में लूट आदि के 30 से ज्यादा मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। दरकावदा-बिजवाड़ा नहर की पटरी पर शुक्रवार की सुबह बिनौली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि दो को भी घेरकर कर पकड़ लिया गया। चारों बदमाश 25000 -25000 के इनामी है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो बाइक, चार तमंचे, चाकू, कारतूस व भारी मात्रा में मोबाइल बरामद हुए है।
इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसएसआई मुन्नेद्र सिंह, एसआई दिनेश पीलियान आदि ने बिनौली बिजवाड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार युवकों को रुकने का इशारा किया। मगर, चारों पुलिस टीम फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया तो दरकावदा-बिजवाड़ा नहर की पटरी पर खड़ी झाड़ियों में उनकी बाइक उलझ कर गिर गई। बाइक गिरते ही चारों गन्ने के खेत में छिप गए। पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंकुर पुत्र हातम निवासी सिरसलगढ़, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी मुकीमपुरा पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने खेतों में कांबिंग कर अन्य दो बदमाश रिट्टू पुत्र हरपाल, सावन पुत्र जितेंद्र निवासीगण सिरसलगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से दो बाइक, 315 बोर चार तमंचे, कारतूस, चाकू व लूट के 15 मोबाइल बरामद किए।
इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि चारों बदमाश शातिर लुटेरे है, इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। पकड़े गए बदमाश थाना बिनौली, सिंघावली अहीर, बालैनी, चांदीनगर, कोतवाली बड़ौत के अलावा थाना जानी मेरठ में 30 से अधिक लूटपाट, मारपीट आदि के मुकदमे है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बिनौली पुलिस टीम को शाबाशी दी।
विज्ञापन
पकड़े गए दो बदमाशों के पिता होमगार्ड
बिनौली। बदमाश विशाल निवासी मुकीमपुरा के पिता राजकुमार होमगार्ड है। वर्तमान में वह पीआरवी पर चालक है। इसके अलावा बदमाश सावन निवासी सिरसलगढ़ के पिता जितेंद्र भी होमगार्ड है। जितेंद्र की बड़ौत में तैनाती है।