इनामी समेत चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर थाना प्रभारी चितवन ने बताया ढ़िकौली गांव के जंगल से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गांव ढ़िकौली निवासी संजीत पुत्र आनंद पाल, छछरपुर गांव निवासी मंटू पुत्र कलीराम, प्रदीप पुत्र ईश्वर, गांव बसौली निवासी विवेक और गांव जिवाना निवासी श्योवीर पुत्र इंद्रपाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी संजीत ने छह माह पहले अपने गांव के भट्ठा मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया था।
इसके अलावा उसने एक महिला के साथ मारपीट कर अभद्रता की थी। इस मामले में भी आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी अपने गांव में फायर करता रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी संजीत अपने साथियों के साथ जंगल में वारदात को अंजाम देने का प्लान बना रहा था। सूचना में गिरोह को दबोचा।