फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four people on two bikes injured after colliding with cow dynasty

गोवंश से टकराकर दो बाइक पर सवार चार लोग घायल

Sun, 02 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four people on two bikes injured after colliding with cow dynasty
गोवंश से टकराकर दो बाइक पर सवार चार लोग घायल
विज्ञापन

बागपत। जनपद में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे कई चालकों की जान जा चुकी है। रविवार को भी बड़ौत व बामनौली गांव के बीच ऐसे पशुओं के झुंड के कारण कई हादसे हुए, जिसमें वाहन चालक घायल हो गए।

जनपद में इन बेसहारा पशुओं को मुख्य मार्गों से दूर रखने में प्रशासन नाकाम है। इसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार की दोपहर बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली गांव के पास हुआ। बामनौली निवासी युवक कुलदीप व उसका भाई संजीव बाइक से बड़ौत से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिजरौल गांव के पास पहुंची अचानक उनकी बाइक से गाय टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं, गाय का पैर बाइक में फंस गया, इससे जाम लग गाया। लोगों ने किसी तरह गाय का पैर बाइक से निकाला। इस घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया। दूसरी घटना, सररूपुर गांव में हुई, जहां बागपत निवासी दीपक अपनी मां संगीता के साथ सरूरपुर से बागपत की ओर जा रहा रहा था। तभी गांव के पास सांड से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed