फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four people, including the head's husband, have been booked for student's suicide.

Baghpat News: छात्र की आत्महत्या में प्रधान के पति समेत चार पर मुकदमा

Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four people, including the head's husband, have been booked for student's suicide.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। किरठल गांव के छात्र सन्नी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें सन्नी के पिता धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के पति कृष्ण समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
किरठल गांव निवासी धर्मेंद्र के बेटे सन्नी ने सोमवार देर रात परिवार वालों को गुड बाय का मैसेज भेजकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें परिजनों ने प्रधान के पति समेत कई लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सन्नी की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें प्रधान के पति समेत अन्य लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी। इसके बाद सन्नी के पिता धर्मेंद्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र की तहरीर के आधार पर प्रधान के पति कृष्ण, शुभम, सन्नी और प्रदीप निवासी लूंब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed