फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four people, including a pregnant woman, were injured in two road accidents.

Baghpat News: दो सड़क हादसों में गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल

Thu, 23 Oct 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a pregnant woman, were injured in two road accidents.
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और बड़ागांव मार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में एक गर्भवती महिला अफसाना महिला समेत चार लोग शक्ति, मोहित और अभिषेक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हसनपुर मसूरी गांव का रहने वाला मुनव्वर मंगलवार की देर शाम अपनी गर्भवती पत्नी अफसाना के साथ कस्बे से बाइक पर वापस गांव जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हसनपुर मसूरी गांव के पास हुआ। तेज गति से जा रही कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों सिर में चोट लगने से घायल हो गए। गर्भवती महिला अफसाना की हालत बिगड़ गई। पता लगने पर पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे हादसे में लोनी से सवारी लेकर आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर बड़ागांव मार्ग पर पलट गया। इससे ऑटो में सवार गांव खट्टा प्रहलादपुर का रहने वाला युवक शक्ति, घिटौरा गांव निवासी मोहित और अभिषेक घायल हो गए। पता लगने पर वहां आए परिजनों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए गाजियाबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दोनों हादसों में घायल हुए लोगों का उपचार कराया गया। पता लगाकर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed