फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four others died from fever

बुखार से चार और की मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला-खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला-खेकड़ा Updated Fri, 25 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four others died from fever
जनपद में बुखार कहर बनकर टूट रहा है। बृहस्पतिवार को रमाला क्षेत्र के सूप गांव में एक किशोरी और एक वृद्धा जबकि खेकड़ा नगर समेत ललियाना गांव में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूप गांव के छह लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित है। लोग दहशत में है और अपने बच्चों को रिश्तेदारी में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 सूप गांव की महिला अक्तरी (62), पांच दिन से बुखार से ग्रस्त थी। परिजन उसका निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी अचानक हालत बिगड़ गई है। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इसी गांव के राजीव की बेटी रितु (12) को सात दिन से बुखार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पहले उसका गांव केनिजी चिकित्सक से उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली के लेकर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

लोगों ने बताया कि तीन सप्ताह के अंदर गांव के सरदार सिंह, रवि, दीपांशी, फौजी इलम चंद, मांगेराम और कालूराम की बुखार से मौत हो चुकी है। गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी बुखार से पीड़ित है। आरोप है कि इतना होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा है। न गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया और न ही कीटनाशक दवाई का छिड़काव हुआ है।

दहशत से लोगों ने अपने बच्चों को रिश्तेदारियों मेें भेजने की तैयारी कर ली है। उधर, जैन कालेज मार्ग निवासी राज मिस्त्री ओमबीर(60) को भी तीन दिन से बुखार था। बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ओमवार को कैंसर भी था, जिसका उपचार दिल्ली में चल रहा था। परिवार में गम का माहौल है।

वहीं खेकड़ा क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी 11 वर्षीय छात्रा सोनी पुत्री बबलू को कई दिन से बुखार था। प्राइवेट चिकित्सक से उसका उपचार कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में चिकित्सा शिविर लगवाने की मांग की है।


इस बारे में सीएमओ रविंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। बुखार पर काफी कंट्रोल पा लिया गया है। हरचंदपुर गांव से बुखार के तीन केस आए है। डेंगू की जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed