फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   four murder jailed

जेल भेजे गए चारों हत्यारोपी

Sat, 30 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 30 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
four murder jailed
जेल जाता सिपाही जितेंद्र। - फोटो : amar ujala
बागपत में युवक फरीद की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी सिपाही जितेंद्र समेत चार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल के पास से सरकारी पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों में भाकियू नेता चमन सिंह के दो बेटे भी शामिल है। उधर, मुख्य आरोपी कांस्टेबल रघुबीर अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


बागपत के यमुना रोड पर बुधवार की रात युवक फरीद की गोली लगने से मौत हो गई थी। उसके पिता रियाज ने दो कांस्टेबल रघुवीर एवं जितेंद्र के अलावा भाकियू नेता चमन सिंह के दो बेटे सोनू और मोनू तथा व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा के रिश्ते के भतीजे हितेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसको लेकर शहर में बवाल हुआ था। पुलिस ने लाठीचार्ज तक किया था।

विज्ञापन

 

 

इससे पुलिस और पब्लिक आमने-सामने आ गई थी। अफसरों को मेरठ और गाजियाबाद की पुलिस तक को मौके पर बुलाना पड़ा था। कोतवाली के एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी कांस्टेबल जितेेंद्र के अलावा सोनू, मोनू और हितेश को शहर के पक्काघाट के पास से बृहस्पतिवार शाम करीब पौने चार बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी कांस्टेबल जितेंद्र के पास से सरकारी पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए हैं। कांस्टेबल रघुवीर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में आ सकते है विधायक

बागपत। आरोपी सोनू ने कहा कि भाजपा के विधायक संगीत सोम उनके रिश्तेदार है। प्रकरण से उन्हें अवगत करा दिया है। वे इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से मिलेंगे। 


 

रघुवीर की गिरफ्तारी को बदायूं में दबिश

बागपत। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी सिपाही रघुवीर की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को बदायूं के अलावा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। मगर, सफलता नहीं मिली।
 

शहर में दूसरे दिन भी तनाव पूर्व शांति
बागपत। युवक फरीद की मौत को लेकर कस्बे में शुक्रवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। उसके परिजनों और क्षेत्र के लोग अफसरों से आरोपी कांस्टेबल रघुवीर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इसी को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहा।
 

बर्खास्त हो सकते हैं दोनों कांस्टेबल 
बागपत (ब्यूरो)। एसपी रवि शंकर छवि ने आरोपी कांस्टेबल रघुवीर और जितेंद्र को गुरुवार को ही सस्पेंड कर दिया था। मामले की विभागीय जांच एएसपी अजीजुल हक कर रहे है। उनके खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी। आरोपी कांस्टेबल बर्खास्त हो सकते है।

 

एलएलबी का छात्र भी एक आरोपी 
बागपत (ब्यूरो)। पकड़े गए चार आरोपियों में एक कांस्टेबल जितेंद्र है। दूसरा आरोपी सोनू एलएलबी का छात्र है। तीसरा आरोपी हितेश, सोनीपत के एक कॉलेज से आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहा है। चौथा आरोपी मोनू सरकारी चिकित्सक की गाड़ी चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed