{"_id":"680fcf9c18c89f807702b6c7","slug":"four-miscreants-of-inter-district-wire-thief-gang-injured-in-encounter-baghpat-news-c-28-1-bag1001-130544-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंतरजनपदीय तार चोर गिरोह के चार बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंतरजनपदीय तार चोर गिरोह के चार बदमाश मुठभेड़ में घायल
Tue, 29 Apr 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
महेशपुर चोपड़ा के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को जिला अस्पताल ले जा
अमीनगर सराय/बागपत। महेशपुर चोपड़ा और शिकोहपुर गांव के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से अंतरजनपदीय तार चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो क्विंटल तार, तमंचे व कारतूस, कार, बाइक और उपकरण बरामद किए।
कोताना मार्ग पर स्थित बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने फरवरी माह में बिजलीघर से 1700 मीटर तार चोरी करने और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि रविवार रात शिकोहपुर गांव के जंगल डौला नहर की पटरी पर बदमाशों की सूचना मिलने पर बड़ौत पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी की। तभी बदमाशों ने गोली चला दी।
इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में शहजाद निवासी अमन काॅलोनी इस्लामनगर गाजियाबाद, जाहिद निवासी गोकलपुर मेरठ व मूल निवासी गौसपुर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर एक कार, कटर, लोहा काटने के ब्लेड, डेढ़ क्विंटल एल्युमिनियम का तार बरामद किया।
विज्ञापन
इसके अलावा महेशपुर चोपड़ा के जंगल में डौला नहर की पटरी पर सिंघावली अहीर पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमे गोली लगने से दिलशाद उर्फ मोनू निवासी हुसैनपुर जिला गाजियाबाद, आसमोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी शाहजहांपुर दोघट घायल हो गए। उनके पास से दिल्ली से चाेरी बाइक, 35 किलो तार, दो तमंचे, कारतूस बरामद किए गए।
एसपी सूरज कुमार ने बताया कि चारों घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिन्हें उपचार के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।