{"_id":"61b4e682c92061447201bd30","slug":"four-injured-in-clashes-between-student-groups-baraut-news-mrt5686263192","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुटों में हुए संघर्ष में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र गुटों में हुए संघर्ष में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग पर शनिवार की दोपहर मामूली कहासुनी को लेकर दो छात्र गुटों में जमकर बेल्टें चली। इस संघर्ष में चार छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक छात्र को दबोच लिया। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक संघर्ष में हवाई फायर भी किया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने भाग रहे एक छात्र को धर दबोचा। उससे एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया छात्र दाहा गांव का रहने वाला है। उसे तमंचा व एक बाइक बरामद हुई है। फिलहाल उसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला
फोटो संख्या 9
बड़ौत। दिल्ली रोड स्थित स्कूल से परीक्षा देकर लौट रहे वाजिदपुर गांव निवासी कक्षा दस के छात्र शिवम पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। इसमें शिवम घायल हो गए। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में घायल छात्र परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्दी पकड़ लिया जाएगा।