{"_id":"656dcd6ddf3e31271408ffd4","slug":"four-day-sports-festival-inaugurated-at-st-rv-convent-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4515-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सेंट आरवी कॉन्वेंट में चार दिवसीय खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सेंट आरवी कॉन्वेंट में चार दिवसीय खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो संख्या 5
बड़ौत। सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को चार दिवसीय खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दौड़, कबड्डी, शाॅटपुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ समाजसेवी अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा व शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। खेल कप्तान रौनक पंवार व अभिनव राणा ने मशाल जलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। खेलकूद महोत्सव में अमेजॉन, एवरेस्ट, नाईल व पेसिफिक हाउस ने प्रतिभाग किया।
जूनियर छात्रों की 200 मीटर दौड़ में एवरेस्ट प्रथम, पेसिफिक द्वितीय व अमेजॉन तृतीय स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में पेसिफिक प्रथम व एवरेस्ट द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग की टग ऑफ वार में एवरेस्ट प्रथम, पेसिफिक द्वितीय, नाईल तृतीय स्थान पर रहा l बालिका वर्ग में पेसिफिक प्रथम, अमेजॉन द्वितीय, नाईल तृतीय स्थान पर रहा। शॉटपुट में एवरेस्ट प्रथम, पेसिफिक द्वितीय, नाईल तृतीय स्थान पर रहे l विजेताओं को अनुराग जैन व स्कूल की निदेशिका चारू जैन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रभारी यशवीर सिंह, विजय भारद्वाज, वंदना मलिक, वंदना बिन्दल, प्रियांशी चौहान, मिनी नागपाल, बेबी आर्या, दीपा दांगी, दीपा तोमर, रूचि शर्मा, सीमा शर्मा, साक्षी पंवार, पूजा तोमर आदि का योगदान रहा।