{"_id":"635d6e1b98f43049cf207f38","slug":"four-day-shooting-training-begins-baraut-news-mrt611410847","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय शूटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय शूटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। खेल इंडिया ट्रस्ट की ओर से शनिवार को सेंट फ्रांसिस स्कूल में चार दिवसीय निशानेबाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
शुभारंभ प्रधानाचार्य बीजू टीओआर और खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह ने किया। बताया कि युवा शूटिंग के क्षेत्र में भी अपना कॅरिअर बना सकते हैं। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उनको खेल सभ्यता से जोड़कर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
प्रशिक्षण में लगभग 300 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन अच्छा सीखने वाले तथा अच्छा प्रदर्शन करने वाले शूटर को सम्मानित भी किया जाएगा। मौके पर कोच साहिल मलिक, नेशनल खिलाड़ी आदित्य सिंह का सहयोग रहा।