फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four-day Chhath Mahaparava begins with a bath

नहाए-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू

Wed, 18 Nov 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Four-day Chhath Mahaparava begins with a bath
छठ पर्व की तैयारी: बागपत शुगर मिल में छठ पूजा के लिए पकवान तैयार करती महिला - फोटो : BAGHPAT
नहाए-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू
विज्ञापन

19 को नवंबर को व्रती करेंगे खरना, दिनभर निर्जला उपवास रख शाम को दूध और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत बुधवार को नहाए-खाय के साथ हो गई। निर्जला उपवास के पहले दिन व्रतियों ने घरों में पूजा अर्चना की। शुगर मिल परिसर और खेकड़ा में बुधवार को उत्साह का माहौल रहा।
बुधवार को कार्तिक शुक्लपक्ष की चतुर्थी से इस चार दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि 20 नवंबर की शाम डूबते सूर्य को व्रती पहला अर्घ्य देंगे। यह पर्व सूर्य और छठी माता की उपासना का पर्व है। यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें मूर्ति पूजा नही होती। 19 को नवंबर को व्रती खरना करेंगे। इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को दूध और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण कर चांद को अर्घ्य देंगे। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करेंगे। इस दौरान 20 को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व को संपन्न करेंगे। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरण कर व्रती अन्न-जल ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सहकारी चीनी मिल बागपत के परिसर में रह रहे श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना की गई। पकवान बनाए और व्रत रखा गया। श्रद्धालु रामदेई ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण पहले दो दिन घरों में ही पूजा अर्चना की जाएगी। त्योहार के अंतिम दिन मुख्य पूजा चिह्नित स्थानों पर होगी। खरना की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को होगी। इसके बाद 20 नवंबर को भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। खेकड़ा में भी त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed